{"_id":"6953bf80841aa90e4c0b3f31","slug":"the-audience-was-captivated-by-the-mesmerizing-performance-of-tere-mathe-di-bindiya-nahan-news-c-177-1-nhn1002-168316-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: तेरे माथे दी बिंदिया की शानदार प्रस्तुति से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: तेरे माथे दी बिंदिया की शानदार प्रस्तुति से बांधा समां
विज्ञापन
हिम पब्लिक हाई स्कूल सतौन में वार्षिक समारोह का आयोजन
शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहे होनहार सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन(सिरमौर)। हिम पब्लिक हाई स्कूल सतौन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत बोर्ड पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि वन विभाग के रेंज अधिकारी सुरेन्द्र शर्मा और राहुल कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विद्यालय के निदेशक कमलेश शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। छात्रों ने मोबाइल के दुष्प्रभाव पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसे अभिभावकों ने खूब सराहा। इसके अलावा तेरे माथे दी बिंदिया गीत पर नाटी, सुनो घंटी बजी स्कूल की गीत पर छोटे बच्चों की प्रस्तुति तथा देवा महासू गीत पर बेहतरीन नाटी पेश की गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देखकर पंडाल में बैठे अभिभावक भावुक हो गए। छोटे बच्चों ने हम जुबां के पक्के, पाशी गांव, महासू देवा की जय-जय पुकार, बोलो नहीं जाणा आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही नशे के प्रति जागरूकता पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर बच्चों ने अभिभावकों और ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि अंशुल ठाकुर ने शिक्षा और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनवी, विधिका, आयुषी, अराध्य, विजया, रोनिका, आदित्य, समार्थ, अर्णव, निकुंज, अभिनाष, सिंधिया, दिबांश, प्रक्षित, पंकज, तेजिंदर, रीया, कषित्यि, नीरज, हिमांशु, परिक्षित, स्नेहा, तनुश्री, नक्षत्रा, जानवी, दक्ष, जतिन, महक, सागरिका, वंशिका, अवंतिका, मान्या, अभय, दिवाकर, सत्यम, इशिका और वासु को सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अंकुर शर्मा, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, सुखदेव तोमर, सुभाष शर्मा, ओम प्रकाश सिंगटा, अजय शर्मा, हुक्मी शर्मा, प्रकाश शर्मा, आत्मा राम शर्मा, वीरेंद्र तोमर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।