{"_id":"57d99bd14f1c1bef30d49342","slug":"ten-days-sdm-will-be-provided-in-saranaha-every-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने में दस दिन सराहां में बैठेंगे एसडीएम : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने में दस दिन सराहां में बैठेंगे एसडीएम : सीएम
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वामन द्वादशी मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वीरभद्र सिंह ने इलाके के लोगों को सौगात दे दी है। सीएम ने जिला स्तरीय वामन द्वादशी मेले को राज्य स्तरीय उत्सव का दर्जा प्रदान करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महीने में दस दिन राजगढ़ के एसडीएम सराहां में बैठेंगे। यदि उपमंडल के अनुसार यहां कार्य अधिक हुआ तो यहां पर स्थायी एसडीएम कार्यालय खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि क्वागधार में हवाई पट्टी के विस्तार के लिए पर्याप्त धन राशि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने करोड़ों रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन भी किए।
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले में सभी महाविद्यालय कांग्रेस की सरकारों की देन है। नाहन में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज आरंभ हो चुका है। वर्तमान सरकार ने पर्याप्त धन राशि का प्रावधान सुनिश्चित करने के उपरांत ही घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि सराहां में कॉलेज खोलने के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वीरभद्र सिंह ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तहसील कार्यालय परिसर, सराहां में 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित पर्यटन स्वागत केंद्र व अन्य सुविधाओं से युक्त परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कुश्तियों का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और तहसील कार्यालय एवं पर्यटन सूचना केंद्र देने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सीपीएस विनय कुमार, विधायक किरनेश जंग, विधायक सुरेश कश्यप, रोजगार सृजन समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान, हिमफेड के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, सिरमौर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय सोलंकी, जिला परिषद अध्यक्ष दिलीप चौहान, एचपीटीडीसी के महाप्रबंधक दिनेश मल्होत्रा, उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया, एसपी सौम्या साम्बशिवन, रमेश कुमार गर्ग, कुंजना सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
-----------
बॉक्स---
1948 से मनाया जा रहा मेला
सराहां (सिरमौर)। यह मेला सराहां में 1948 से मनाया जा रहा है। भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को मनाए जाने वाले मेले में हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड के लोग आते हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस मेले के पहले दिन भगवान वामन की पूजा अर्चना, शोभा यात्रा, शिरगुल ताल में नौकाविहार व सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। दूसरे दिन पुरुष व महिला पहलवानों का विशाल दंगल होता है जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। मेले का दर्जा बढ़ने से लोगों में खुशी की लहर है।