फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   temperature increasing in ponta sahib

Sirmour News: पांवटा साहिब के मैदानी इलाकों में गर्मी ने दिखाए अपने तेवर

Fri, 24 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
temperature increasing in ponta sahib
पांवटा साहिब बाजार में बढ़ती गर्मी के चलते धूप से बचने को छाता लेकर चलते लोग। संवाद
-शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा
विज्ञापन

दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की बेहद कम संख्या देखने को मिली
बढ़ती गर्मी के चलते लोग उल्टी दस्त, डिहाइड्रेशन व वायरल की चपेट में आ रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के मैदानी इलाकों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। बढ़ते तापमान और गर्म हवा के कारण दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की बेहद कम संख्या देखने को मिली। केवल जरूरी कार्य होने पर ही लोग बाहर निकलते नजर आए।

पांवटा साहिब निवासी अखिल शर्मा, निखिल कपिल, तबस्सुम, नीलम चौहान, प्रीति ढिल्लो, मोहसिना, हरविंद्र कौर, मनोज चौहान, रेखा ठाकुर व रवीना चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को कड़क धूप के साथ गर्मी के तेवर कड़े हो गए हैं। अप्रैल में इस बार पहली बार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सिरमौर जिला के मैदानी इलाकों में तापमान में भारी वृद्धि हो रही है। बढ़ती गर्मी के चलते लोग उल्टी दस्त, डिहाइड्रेशन व वायरल की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

सिरमौर जिले के मैदानी इलाकों में एकाएक पिछले कुछ दिनों से तापमान में हुई भारी वृद्धि के बाद गर्मी बढ़ी है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग भी डिहाइड्रेशन उल्टी दस्त समेत वायरल की चपेट में आने के बाद इलाज करवाने अस्पतालों में पहुंच रहे हैं और पहले की अपेक्षा अस्पतालों में ओपीडी में भारी इजाफा हुआ हैं। सिविल अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में रोगी पहुंच रहे है। बढ़ते तापमान को देखते हुए चिकित्सकों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि बिना जरूरी कारण के धूप में बाहर न निकलें और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए अधिक से अधिक पानी और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करें। साथ ही हल्के और ढीले कपड़े पहनने व सिर को ढककर रखने की भी सलाह दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने साफ सुधरा भोजन खाने, पानी उबाल के पीने समेत गले सड़े फल व बासी भोजन न खाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक सिविल अस्पताल पांवटा साहिब,
डॉ. एवी राघव ने बताया कि इन दिनों गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में रोगियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी से डिहाइड्रेशन उल्टी दस्त समेत वायरस की चपेट में आने के बाद लोग इलाज करवाने पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को गला सड़ा, बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। साफ सुथरा भोजन खाने के साथ पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है।

पांवटा साहिब  बाजार में बढ़ती गर्मी के चलते  धूप  से बचने को छाता लेकर चलते लोग। संवाद

पांवटा साहिब बाजार में बढ़ती गर्मी के चलते धूप से बचने को छाता लेकर चलते लोग। संवाद

पांवटा साहिब  बाजार में बढ़ती गर्मी के चलते  धूप  से बचने को छाता लेकर चलते लोग। संवाद

पांवटा साहिब बाजार में बढ़ती गर्मी के चलते धूप से बचने को छाता लेकर चलते लोग। संवाद

पांवटा साहिब  बाजार में बढ़ती गर्मी के चलते  धूप  से बचने को छाता लेकर चलते लोग। संवाद

पांवटा साहिब बाजार में बढ़ती गर्मी के चलते धूप से बचने को छाता लेकर चलते लोग। संवाद

पांवटा साहिब  बाजार में बढ़ती गर्मी के चलते  धूप  से बचने को छाता लेकर चलते लोग। संवाद

पांवटा साहिब बाजार में बढ़ती गर्मी के चलते धूप से बचने को छाता लेकर चलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed