फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers on election duty

Sirmour News: सरकारी स्कूलों में चुनावों के कारण प्रभावित रहेगी पढ़ाई

Fri, 08 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
teachers on election duty
25 फीसदी प्रवक्ता बनाए गए एआरओ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। पंचायत चुनावों के चलते स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित रहने की संभावना है। अधिकतर स्कूलों के प्रवक्ताओं को एआरओ तैनात किया गया है। 31 मई तक चुनाव प्रक्रिया में तैनात रहेंगे। प्रत्येक स्कूल से चार से पांच प्रवक्ता को एआरओ तैनात किया गया है। वहीं 25 से 31 मई तक लगभग सभी शिक्षकों को चुनाव डयूटी में तैनात किया जाएगा। स्कूलों में महिला कर्मियों को छोड़कर शेष सभी शिक्षक चुनावी डयूटी पर तैनात रहेंगे। इससे स्कूलों में पढ़ाई बाधित रहेगी और बच्चों को नुकसान उठना पड़ेगा।

गौरतलब रहे कि अधिकतर स्कूल भवनों में मतदान केंद्र भी स्थित किए गए हैं। इसके चलते भी पढ़ाई बाधित होने की उम्मीद है। शिक्षा उप निदेशक विजय राघव ने बताया कि महिला शिक्षकों को छोड़कर लगभग सभी स्कूलों से चार से पांच प्रवक्ताओं को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है। करीब 25 फीसदी स्टाफ चुनाव ड्यूटी में शामिल रहेगा। स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसको ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed