{"_id":"61a7173fa89cb8363d2ffc58","slug":"teachers-learning-online-technics-in-diet-nahan-nahan-news-sml391946793","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन तकनीकों में दक्ष हो रहे स्कूलों के प्रभारी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन तकनीकों में दक्ष हो रहे स्कूलों के प्रभारी शिक्षक
विज्ञापन
डाइट में आयोजित तकनीकी दक्षता उन्नयन कार्यक्रम की पांच दिवसीय कार्यशाला में मौजूद विभिन्न स्कू?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जनपद की प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं के प्रभारी शिक्षकों को विभिन्न तकनीकों में दक्ष किया जा रहा है। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में पांच दिवसीय कार्यशाला चल रही है।
स्टार प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित तकनीकी दक्षता उन्नयन कार्यशाला में स्कूल प्रभारियों को ऑनलाइन तकनीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि वे विद्यार्थियों का आसानी से ऑनलाइन पठन-पाठन करवा सकें।
इसके अलावा ऑनलाइन बैठक में भाग लेने के लिए भी निपुण हों। डाइट नाहन में चल रही इस कार्यशाला में जिला सिरमौर के विद्यालयों के मुख्य अध्यापक, बीईईओ, खंड स्रोत समन्वयक कुल 33 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यशाला के पहले दिन जहां प्रभारियों को ऑनलाइन पढ़ाने की तकनीक बताई गई वहीं मंगलवार को दूसरे दिन गूगल मीट में किस तरह लिंक से जुड़कर ऑनलाइन बैठक में शामिल हो सकते हैं आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा माइक्रो सॉफ्टवेयर में शिक्षकों को स्कूल का डाटा एंट्री करना और अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
कार्यशाला समन्वयक ओंकार शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ स्ट्रेंथनिंग टीचिंग लर्निंग एंड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स पर भी फोकस रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को गूगल मीट, जिओ मीट और ऑनलाइन टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी जा रही है क्योंकि कोरोना काल में इसकी काफी आवश्यकता पड़ी है।
पांच दिनों तक प्रतिभागियों को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बता दें कि इस कार्यशाला में समग्र शिक्षा के कर्मचारी भी प्रतिभागी के रूप में शामिल किए गए हैं। कार्यशाला में राज्य स्तर पर ट्रेनिंग लेकर आए हुए कई मास्टर ट्रेनर भी विशेष प्रशिक्षण देंगे। इस मौके पर राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर ललित शर्मा, बलबीर सिंह और अमर सिंह स्कूल प्रभारियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।