फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers knew about aapdha prabhandan in diet

Sirmour News: शिक्षकों ने जाना स्कूल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन

Wed, 07 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
teachers knew about aapdha prabhandan in diet
डाईट संस्थान नाहन में आपदा पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
शिक्षकों ने जाना स्कूल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन
विज्ञापन

डाइट नाहन में स्कूल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की श्रेणी में आता है जिसको देखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), नाहन के सभागार में आपदा प्रबंधन विषय पर 4 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) हिमांशु भारद्वाज ने बताया कि यह कार्यशाला 4 से 7 अगस्त तक आयोजित हुई, जिसमें जिला सिरमौर के लगभग 35 अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यशाला के समन्वयक ओंकार शर्मा प्रवक्ता डाइट नाहन ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय नाहन से राजन कुमार शर्मा, आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ ने विस्तृत रूप से आपदाओं के प्रकार, प्रभाव, कारण, भूकंप, टैक्टोनिक प्लेट्स, आपदा जोखिम व न्यूनीकरण, स्कूल सुरक्षा एप्लीकेशन एवं रोड सेफ्टी तथा हिमाचल की आपदा प्रोफाइल के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय सत्र में डाइट नाहन से मोहम्मद शमीम (विधि-सह-परिवीक्षा अधिकारी) ने आपदा से संबंधित मनोविज्ञान विज्ञान, आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन, आपदा चक्र, प्रशासनिक भूमिका, प्रतिभागी की भूमिका तथा स्कूल आपदा प्रबंधन योजना व सुरक्षित स्कूल शिक्षा, जिले में पिछले वर्ष हुए आपदाओं के नुकसान, प्रभाव, कारण एवं विश्लेषण आदि के बारे में बच्चों के साथ व्यापक रूप से चर्चा की।
कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, नाहन से डॉ. विनोद कुमार ने आपदाओं के दौरान प्राथमिक चिकित्सा उपचार, सीपीआर तकनीक, उपचार, मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि महामारियों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की।

होमगार्ड कार्यालय से खोज एवं बचाव के लिए संसाधन व्यक्ति प्लाटून कमांडर संतोष कुमारी ने अपना व्याख्यान दिया। अग्निशमन विभाग से आए रमेश कुमार ने आग के बारे में प्रैक्टिकल रूप में जानकारी दी। विवेक कुमार कौशिक ने प्रतिभागियों को मानसिक संतुलन एवं उसके समाधान के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की और स्कूल शिक्षकों को इसका सक्रिय प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।


कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों को जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी अरुण शर्मा सहित डाइट, नाहन का समस्त शैक्षिक एवं गैर -शैक्षिक स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed