{"_id":"654e3fa49f29933b190dbb8a","slug":"teachers-interview-organised-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-12490-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर टीजीटी बनने के लिए 37 बेरोजगारों ने दिये साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर टीजीटी बनने के लिए 37 बेरोजगारों ने दिये साक्षात्कार
विज्ञापन
सचित्र-- --
टीजीटी बनने के लिए 37 बेरोजगारों ने दिये साक्षात्कार
सिरमौर में बैचवाइज भर्ती के लिए 45 बुलाए गए थे अभ्यर्थी, 8 रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय नाहन मेंं शुक्रवार को प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला, नॉन मेडिकल और मेडिकल के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए।
शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान, खंड परियोजना अधिकारी राजीव ठाकुर व निरीक्षण विंग से प्रधानाचार्य रितु भारद्वाज ने बेरोजगार अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की।
उपनिदेशक कर्मचंद धीमान और खंड परियोजना अधिकारी राजीव ठाकुर ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए 45 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इनमें से 37 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए, जबकि 8 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
बता दें कि 898 पदों की बैचवाइज भर्ती के लिए यह साक्षात्कार आयोजित किए गए। विभाग ने प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला के 420 पद, नॉन मेडिकल के 306 और मेडिकल के 172 पदों की भर्ती के लिए यह साक्षात्कार आयोजित किए थे।
-- -- -संवाद