{"_id":"094481bb4d6bee17fa0ce83a86b3b399","slug":"teachers-honoured-by-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधु गुप्ता, विजय सिंह और जोगिंद्र सिंह को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधु गुप्ता, विजय सिंह और जोगिंद्र सिंह को मिला सम्मान
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Mon, 29 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ माजरा इकाई ने 3 अध्यापकों को सम्मानित किया। बीआरसी भवन माजरा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षक जून 2016 में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस मौके पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों मधु गुप्ता, विजय सिंह व जोगिंद्र सिंह के परिजन व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ माजरा अध्यक्ष देशराज व महासचिव विरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक का राष्ट्र निर्माण में बेहतर योगदान देता है। कई दिक्कतों के बावजूद बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहता है। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में विजय सिंह जेबीटी हरिपुरखोल राजकीय प्राथमिक पाठशाला, जोगिंद्र सिंह एचटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला महराड़ माजरी व मधु गुप्ता जेबीटी राप्रापा सूरजपुर को शिक्षा क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन
माजरा प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई ने तीनों शिक्षकों व परिजनों का पुष्प गुच्छ से कार्यक्रम में स्वागत किया। जून माह में सेवानिवृत्त होने जा रहे शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीएचटी नरेश शर्मा, वर्षा ठाकुर, विजय सिंह, जोगिंद्र सिंह, मधु गुप्ता, बालक राम, पदमा कपूर, रमेश कुमार, लेखराज, नीरज कुमार, रौनकी राम, इकबाल मोहम्मद, विरेंद्र कुमार, बाबूराम, जगत सिंह, नीरज कुमार, रामानंद, जगजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, रंजना शर्मा, निकुंज, शोभना, संजीव गोयल, विनीत वासुदेव, धर्मपाल, कमल कैलाश, बलदेव, अजय सैनी व रविंद्र नाथ समेत माजरा खंड के अध्यापक मौजूद रहे।