{"_id":"61361e0e8ebc3e83b5411bff","slug":"teachers-day-event-in-nahna-nahan-news-sml3828888196","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब नाहन ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नवाजे 16 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब नाहन ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नवाजे 16 शिक्षक
विज्ञापन
नाहन में शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब नाहन की ओर से सम्मानित किए शिक्षक एवं अन्य।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सामाजिक कार्यों में अग्रणी लायंस क्लब नाहन ने शिक्षक दिवस पर देर शाम को नाहन में सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 16 शिक्षकों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब नाहन के प्रधान विजय गुप्ता ने की। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों की भूमिका की सराहना की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में वह जोश के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान प्राइमरी नाहन यू-ट्यूब चैनल बनाने वाली शिक्षकों की टीम और उनके अधिकारियों को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया।
लायंस क्लब नाहन के पूर्व प्रधान राजीव बंसल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक दयाराम भोगल, डाइट नाहन के प्रधानाचार्य ऋषीपाल शर्मा, बीआरसीसी नाहन सचिन चौहान, महिमा दत्त, अरुण कुमार, रीतुराज, फूल सिंह, आमिर अली, सरिता चौहान, मोनिका, अरविन कौर, जहांआरा, शबाना खान, कुणाल पुंडीर, सर्व मंगला को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
लायंस क्लब के पूर्व प्रधान राजीव बंसल ने बताया कि प्राइमरी नाहन की ओर से बनाया गया यू-ट्यूब चैनल विद्यार्थियों को गुणात्मक जानकारी प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान विजय गुप्ता, सुखदेव चौहान, अनिल मल्होत्रा, अजय गोयल, पीयूष गर्ग, मनीष गर्ग, विनीत सिंघल, संजय चौधरी, अमित बंसल, सौरब गर्ग, सिम्मी गर्ग और पूनम गोयल आदि मौजूद रहीं।