फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teacher take action on student study

गैर जरूरी अवकाश करें बंद, छात्रों की पढ़ाई पर दें ध्यान

Fri, 19 Feb 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Fri, 19 Feb 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
teacher take action on student study

वार्षिक परीक्षा मार्च 2015-16 सिर पर है। जिला के सभी स्कूलों में पाठ्यक्रम व परीक्षा उपयोगी विषय वस्तु समय सीमा के भीतर पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को जिला के उच्च शिक्षा उपनिदेशक रमेश चंद चौहान डाइट हाल में जिले भर के स्कूलों में कार्यरत प्रधानाचार्यों, स्कूल हेडमास्टरों के अलावा सीएचटी शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। वह डाइट हाल में आयोजित पीएमआईएस यानी ऑनलाइन सर्विस रिकार्ड बारे जिला शिक्षा विभाग कार्यालय की अहम जानकारी दे रहे थे। इस मौके पर उनके साथ सर्वशिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी एवं डाइट प्रधानाचार्य मान सिंह ठाकुर भी मौजूद थे।

विज्ञापन



उन्होंने स्कूल मुखियाओं से कहा कि वर्तमान में स्कूलों में आयोजित किए जा रहे वार्षिक समारोह विभाग के नियमों के आधार पर ही आयोजित किए जाएं। इनमें कोताही न बरती जाए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि मार्च की वार्षिक परीक्षा करीब है। ऐसे में सभी शिक्षक अपना ध्यान छात्रों को परीक्षा की तैयारी करवाने में लगाएं।
विज्ञापन



उन्होंने स्कूल मुखियाओं को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षकों के अनावश्यक अवकाश मंजूर न किए जाएं। इसका सीधा असर बच्चों की तैयारी पर पड़ेगा। यदि स्कूल ठोस विषय वस्तु, पाठ्यक्रम, रिवीजन व परीक्षा उपयोगी सामग्री तैयार करवाते हैं तो इससे सरकारी स्कूलों में नतीजे बेहतर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स...
छोटी कक्षाओं को दें पूरा सम्मान
जिला के उच्च शिक्षा उपनिदेशक रमेश चंद चौहान डाइट हाल में शुक्रवार को जिला के स्कूल मुखियाओं को विभाग तथा कार्यालय की कार्य प्रणाली व आवश्यक गतिविधियों की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने शिक्षकों व मुखियाओं से कहा कि जिन स्कूलों में प्राथमिक स्कूलों का कैंपस साथ ही है वहां एक ही मैदान अथवा कैंपस में सुबह की प्रार्थना सभा आयोजित करवाएं। इससे जहां स्कूलों में अनुशासन पैदा होगा, वहीं छोटी कक्षाओं को भी सम्मान मिलेगा।

-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed