फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teacher parents meeting ponta college

Sirmour News: कोरम पूरा नहीं हुआ, पांवटा कॉलेज की पीटीए चुनाव प्रक्रिया टली

Sun, 09 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
teacher parents meeting ponta college
-पुरानी कार्यकारिणी भंग, अब 12 सितंबर को होगी शिक्षक-अभिभावक संघ की आम बैठक
विज्ञापन

-नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया होगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शनिवार को कोरम पूरा नहीं होने के कारण पूरी नहीं हो सकी। बैठक में पुरानी पीटीए कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। अब नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 12 सितंबर को दोबारा आम बैठक आयोजित की जाएगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पीटीए सचिव डॉ. ध्यान सिंह तोमर ने पिछली कार्यकारिणी के कार्यकाल में किए गए कार्यों और पिछले वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने हाथ उठाकर ध्वनिमत से विवरण को प्रस्तावित किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। हालांकि, आवश्यक संख्या में सदस्यों की उपस्थिति नहीं होने के कारण कोरम पूरा नहीं हो सका और चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
12 सितंबर को फिर जुटेंगे पीटीए सदस्य
प्राचार्य ने नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आगामी आम बैठक की तिथि 12 सितंबर निर्धारित की। उन्होंने पीटीए के सभी सदस्यों से अपील की कि निर्धारित तिथि को बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें, ताकि आवश्यक कोरम पूरा हो सके और नई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पीटीए से जुड़े आगामी कार्यों और गतिविधियों को नई टीम के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed