{"_id":"617ff39aa8c862657706e55d","slug":"taring-and-maintains-work-of-roads-begin-in-nahan-city-nahan-news-sml389043613","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवरने लगी नाहन शहर की खस्ताहाल सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवरने लगी नाहन शहर की खस्ताहाल सड़कें
विज्ञापन
नाहन में न्यायालय को जाने वाली सड़क की टारिंग के दौरान सड़क को रोलर से समतल करते कामगार।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद के दायरे में आने वाली खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधरने लगी है। बरसात में खस्ताहालत हुई इन सड़कों पर नगर परिषद ने टारिंग और कंकरीट डालने का कार्य शुरू कर दिया है। शहर की सबसे व्यस्त गुरुद्वारा से कोर्ट सड़क में टारिंग का कार्य शुरू हो गया है। इसी तरह गुन्नूघाट पुलिस चौकी से उपायुक्त निवास तक कंकरीट की सड़क बनाई जा रही है।
दोनों सड़कों पर नगर परिषद की ओर से कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। दोनों सड़कें वाहनों की आवाजाही के चलते काफी व्यस्त रहती हैं। ऐसे में कोर्ट सड़क पर वाहनों की आवाजाही को कार्य के चलते विलाराउंड से किया गया है क्योंकि इस मार्ग पर न्यायालय, एसडीएम कार्यालय, जलशक्ति विभाग और विजिलेंस सहित अन्य सरकारी कार्यालय हैं। ऐसे में भारी संख्या में लोगों का आनाजाना लगा रहता है। लोगों को असुविधा न हो इसलिए विलाराउंड से वाहनों की आवाजाही की गई है।
गौरतलब है कि बरसात के चलते गुरुद्वारा-उपायुक्त कार्यालय-कोर्ट सड़क की हालत काफी दयनीय हुई है। इस सड़क पर उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, कोर्ट, पुलिस लाइन और पुलिस अधीक्षक आदि कार्यालय आते हैं। शहर के दूसरे छोर पर स्थित जीएसटी भवन, डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, उपायुक्त आवास को जाने वाली सड़क की भी हालत बरसात से खस्ताहालत हो गई थी। अब इन सड़कों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने बताया कि गुरुद्वारा-कोर्ट सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी तरह गुन्नूघाट-उपायुक्त कार्यालय सड़क पर कंकरीट डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।