{"_id":"6a1ad373d251a92a8306b8e4","slug":"tamnaku-divas-in-kotdi-vayas-and-dav-ponta-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-179782-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: डीएवी स्कूल पांवटा साहिब और कोटड़ी ब्यास में मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: डीएवी स्कूल पांवटा साहिब और कोटड़ी ब्यास में मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कोटड़ी व्यास स्कूल मेंआयोजित कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग प्रतियोग
-यूथ एंड इको क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने निकाली रैली, पोस्टर निर्माण और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के कोटड़ी व्यास तथा डीएवी स्कूल पांवटा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। इसके साथ ही पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास में विश्व तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम विद्यालय के यूथ एंड इको क्लब के तत्वावधान में विद्यार्थियों ने रैली निकाली और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता तथा जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को तंबाकू सेवन से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने ‘तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो’ तथा ‘स्वस्थ जीवन, खुशहाल जीवन’ जैसे नारों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया।
प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है तथा युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य रघुवीर तोमर, शशि गुप्ता, ज्योति कुमारी, किरण कपूर, किरण चौहान, सुष्मिता अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उधर, डीएवी सिरमौर पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर एक विशेष और अत्यंत ज्ञानवर्धक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना था।
कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के इको क्लब ‘सुरभि इको क्लब’ द्वारा प्रधानाचार्य विजय वर्मा के मार्गदर्शन में योजनाबद्ध तरीके से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का ‘ग्रीन वेलकम’ किया। सत्र के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएल भगत, खंड कार्यक्रम प्रबंधक रवींद्र और डॉ. ठाकुर दास ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
डॉ केएल भगत ने छात्रों को विस्तार से बताया कि तंबाकू का सेवन न केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज पर भी इसका बेहद बुरा असर पड़ता है। छात्राओं को एचपीवी, लक्षण, दुष्प्रभाव तथा बचाव हेतु वैक्सीन, तंबाकू के सेवन से टीबी जैसी गंभीर बीमारी फैलने के कारण बताए।
प्रधानाचार्य विजय वर्मा ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करते हैं तथा भविष्य में भी विद्यालय प्रशासन इस प्रकार के स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।