{"_id":"66a644b76551aad58e00e011","slug":"swarnim-janjagran-samiti-donate-fan-to-nahan-bus-stand-nahan-news-c-177-1-nhn1001-129137-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्वर्णिम हिमाचल जनजागरण समिति ने बस अड्डा नाहन के लिए भेंट किए 7 पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्वर्णिम हिमाचल जनजागरण समिति ने बस अड्डा नाहन के लिए भेंट किए 7 पंखे
विज्ञापन
बस अड्डा में पंखे न होने को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित समाचार। संवाद
अमर उजाला खबर का असर
स्वर्णिम हिमाचल जनजागरण समिति ने बस अड्डा नाहन के लिए भेंट किए 7 पंखे
‘अमर उजाला’ ने 15 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी समस्या
यात्रियों की समस्या को देखते हुए समिति ने लिया निर्णय, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को किए भेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अंतरराज्यीय बस अड्डा नाहन में आने वाले सैकड़ों यात्रियों को अब गर्मी से कुछ निजात मिलेगी। यहां यात्रियों की परेशानी को देखते हुए स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति की ओर से 7 छत के पंखे भेंट किए गए हैं।
रविवार को स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति के प्रदेश सलाहकार बंसी बाबा, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र ठाकुर, जॉन प्रभारी सिरमौर राजेश चंदेल, जिला अध्यक्ष सिरमौर संदीप चौहान बस अड्डा परिसर नाहन में पहुंचे और समिति की तरफ से हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार को 7 छत के पंखे भेंट किए। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक ने समिति द्वारा किए जा रहे नेक कार्यों का आभार जताया।
बता दें कि बस अड्डा परिसर में पंखे न होने के चलते यात्रियों को काफी समस्या का सामना पिछले कुछ समय से करना पड़ रहा था जिसकी जानकारी मिलने के बाद ‘अमर उजाला’ ने 15 जुलाई के अंक में प्रमुखता से समस्या को उठाया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद जानकारी मिलते ही स्वर्णिम हिमाचल जन जागरण समिति हिमाचल प्रदेश यात्रियों की समस्या के समाधान को लेकर आगे आई।
विज्ञापन
समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह मेहता,
प्रदेश मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव वर्मा ने बताया कि अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद उन्हें यात्रियों की समस्या को लेकर जानकारी मिली थी। इसके बाद समिति द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया था और उन्हें समिति द्वारा यहां 7 नए पंखे लगाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद यहां रविवार को 7 पंखे भेंट किए गए। उन्होंने बताया कि ‘अमर उजाला’ की तरफ से यात्रियों की समस्या को उठाया गया जिसके चलते इसकी जानकारी मिली। इसके लिए उन्होंने समाचार पत्र का भी आभार व्यक्त किया है।