फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   swaran jaynti middle merit scholarship exam will be organised on 27 febuary 2022

जिले में 27 को होगी स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा

Fri, 25 Feb 2022 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
swaran jaynti middle merit scholarship exam will be organised on  27 febuary 2022
नाहन (सिरमौर)। एससीईआरटी सोलन की ओर से आयोजित की जा रही स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा 27 फरवरी को आयोजित होगी। जिला सिरमौर के 14 शिक्षा खंडों के 51 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है, जहां 2653 विद्यार्थी छात्रवृत्ति परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

विभाग ने कोविड प्रोटोकाल का ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्रों में बच्चों की बैठने की व्यवस्था की है। सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखा गया है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत पांचवीं कक्षा के हजारों विद्यार्थियों ने आवेदन किया। एससीईआरटी ने जिले के 2653 बच्चों को रोल नंबर भेज दिए हैं। एड्मिट कार्ड को डाउनलोड कर इसका प्रिंट लेना होगा, जिसे परीक्षा केंद्र में साथ लाना जरूरी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यह योजना पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा की पहचान के लिए शुरू की गई है। प्रदेश एसजेएमएमएम परीक्षा की चरण प्रक्रिया में चयनित मेधावी विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बच्चों की सुविधा के लिए हर शिक्षा खंड में तीन से पांच सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में ये परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी, जिसकी रिकॉर्डिंग एससीईआरटी को भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
हर महीने मिलेंगे चार से छह हजार रुपये
स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा में योग्यता के आधार पर तीन वर्षों के लिए कक्षा छठी से आठवीं तक 100 विद्यार्थियों को प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कक्षा छठी में चार हजार प्रति माह, सातवीं कक्षा में पांच हजार प्रति माह और आठवीं कक्षा में छह हजार प्रति माह दिए छात्रवृत्ति के तौर पर प्रदान किए जाएंगे।

..........
परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी : उपनिदेशक
शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए कोविड एसओपी में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। परीक्षा केंद्रों पर स्कूल अध्यापकों को ही प्रभारी बनाया गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा केंद्रों में कोविड प्रोटोकाल का ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed