फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Suraj and Anisha are the winners in the 1600m race.

Sirmour News: 1600 मीटर दौड़ में सूरज और अनिशा विजेता

Tue, 30 Dec 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Suraj and Anisha are the winners in the 1600m race.
(सिटी स्पोर्ट्स)
विज्ञापन

हरिपुर टोहाना में एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोर
युवा खेलों में आगे आएं, नशे से दूर रहें : हरप्रीत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरिपुर टोहाना में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल मैदान की ओर आकर्षित करना और उन्हें नशे से दूर रखना रहा। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के महासचिव हरप्रीत सिंह रतन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
मां संस्था सोसायटी के मनिंदर सिंह मन्नी और दीपक ने बताया कि लड़कों की 1600 मीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश के सूरज सिंह ने प्रथम, पांवटा साहिब के जुनैद ने द्वितीय तथा उत्तर प्रदेश के संदीप यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 1600 मीटर दौड़ में देहरादून की अनिशा प्रथम, रोबिन शर्मा द्वितीय और हरियाणा की रिंपी देवी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लड़कों की 800 मीटर दौड़ में आदर्श ने प्रथम, हर्षित ने द्वितीय और वास्तविक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में डेंटल कॉलेज टीम के हैरी, आशु, अंश, रजत, शुभम, गोपी और गर्वित की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर डिफेंस कॉलोनी की टीम रही। इसमें विजय तोमर, सुनील ठाकुर, आर्यन, ध्रुव, अभी, सूर्यांश और डीएस तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में मुख्य अतिथि हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि युवा किसी भी देश और प्रदेश की अनमोल धरोहर और भविष्य होते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग द्वारा चलाई जा रही चिट्टा व नशे के खिलाफ मुहिम में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी, कोच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed