फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sumitraanita and versa honoured in ponta sahib for best duties in polio abhiyaan

सुमित्रा देवी, अनिता देवी और वर्षा समेत कई आशा कार्यकर्ता सम्मानित

Thu, 17 Mar 2022 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
sumitraanita and versa honoured in ponta sahib for best duties in polio abhiyaan
पांवटा साहिब में पल्स पोलियो व कोविड टीकाकरण में बेहतर सेवा देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित क? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन ने कहा कि जनसेवा में जुटे रहने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित करना भी गौरवमयी पल होते हैं। पल्स पोलियो अभियान और कोविड टीकाकरण में समस्त राजपुर ब्लॉक की टीमों ने बेहतरीन कार्य किया है।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान में राजपुर ब्लॉक जिलेभर में अव्वल रहा है। एसडीएम पांवटा साहिब बुधवार को पांवटा के वीआईपी रिजोर्ट में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश राजपुर खंड के पुरस्कार वितरण समारोह में डीएसपी बीर बहादुर और डीएफओ कुणाल अंग्रीश बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की सुमित्रा देवी, आशा कार्यकर्ता अनीता और वर्षा समेत पल्स पोलियो अभियान, कोविड टीकाकरण में बेहतरीन कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कर्मियों व आशा कार्यकर्ता समेत पूरी टीम के सहयोग से पल्स पोलियो अभियान में 100 फीसदी लक्ष्य पूरा किया गया। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। हर कर्मचारी ने सौंपे गए कार्य को पूरी मेहनत व दक्षता के साथ पूरा किया ताकि सिरमौर जिला में राजपुर स्वास्थ्य खंड टीकाकरण अभियान में अव्वल रहा।

इस अवसर पर डीएफओ पांवटा कुणाल अंग्रीश, डीएसपी बीर बहादुर, बीएमओ डॉ. अजय देओल, डॉ. हिमांशु, डॉ.आशुतोष, गौरव पाठक, रोशन, श्यामा ठाकुर, शीला देवी, बबीता, ऊषा, मदन सिंह, शशि कुमार और कुसुम मौजूद रहीं।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed