फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sujal from Rajgarh becomes the winner of 'Star of Himachal'.

Sirmour News: राजगढ़ के सुजल बने स्टार ऑफ हिमाचल के विजेता

Thu, 16 Jul 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sujal from Rajgarh becomes the winner of 'Star of Himachal'.
गायन स्पर्धा जीतने पर पुरस्कार का चेक प्राप्त करते सुजल। स्रोत: अभिभावक
कुल्लू के देवराज दूसरे और शिमला के विशाल तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। विजन इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित गायन रियलिटी शो स्टार ऑफ हिमाचल के ग्रैंड फिनाले में राजगढ़ के रेहड़ी गुसान निवासी सुजल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। विजेता बनने पर उन्हें एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मंडी के खत्री सभा परिसर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रदेशभर से चयनित 33 प्रतिभागियों ने गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद कुल्लू जिले के देवराज ने दूसरा स्थान हासिल कर 50 हजार रुपये, जबकि शिमला जिले के विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 45 हजार से अधिक स्कूली छात्रों ने ऑडिशन दिए थे। करीब तीन वर्षों तक चली चयन प्रक्रिया के बाद केवल 33 प्रतिभागी ही ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे। इनमें सुजल ने मधुर आवाज और प्रभावशाली प्रस्तुति के दम पर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सुजल भनोग स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र हैं। सुजल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे गायन रियलिटी शो का खिताब जीतेंगे। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, परिवारजनों और संगीत गुरु आरडी शर्मा को दिया। उनसे वे कई वर्ष से संगीत की शिक्षा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed