{"_id":"6b0ad972a37cd491c3058254","slug":"sugarcane-tol-kendra-begin-in-ponta-nahan-news-c-177-1-nhn1013-195286-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा में डोईवाला शुगर मिल के तीन गन्ना तौल केंद्र शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा में डोईवाला शुगर मिल के तीन गन्ना तौल केंद्र शुरू, किसानों को मिली बड़ी राहत
विज्ञापन
-इस पेराई सत्र में पांवटा के किसानों से एक लाख क्विंटल गन्ना खरीदने का लक्ष्य
- अधिशासी निदेशक अपर्णा ढौंडियाल ने केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों से किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड की डोईवाला शुगर मिल ने हिमाचल प्रदेश में तीन गन्ना तौल केंद्र शुरू कर दिए हैं। हरिपुर टोहाना, बद्रीपुर और अमरगढ़ में स्थापित इन केंद्रों पर गन्ने की तुलाई शुरू हो गई। तुलाई शुरू होते ही किसानों ने मिल को गन्ने की आपूर्ति भी शुरू कर दी। पहले दिन तीन दर्जन से अधिक किसानों ने अपने गन्ने की तुलाई करवाई।
तीनों तौल केंद्र दोबारा शुरू होने से पांवटा क्षेत्र के किसानों को अब गन्ना लेकर दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसान अविनाश सैनी, गुरजीत सिंह सैनी, सुमेर चंद, कमल चौधरी, अमरीक सिंह सैनी और भूपिंदर सिंह सहित अन्य किसानों ने तौल केंद्र शुरू होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे गन्ने की तुलाई और मिल तक आपूर्ति करने में काफी सुविधा मिलेगी।
किसानों ने बताया कि डोईवाला शुगर मिल की अधिशासी निदेशक अपर्णा ढौंडियाल ने पांवटा पहुंचकर उनकी समस्याएं और मांगें सुनी थीं। इसके बाद सकारात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों तौल केंद्र शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
हरिपुर टोहाना, बद्रीपुर और अमरगढ़ में तौल केंद्र शुरू होने से शिवपुर, भुंगरनी, हरिपुर, टोहाना, निहालगढ़, अमरकोट, छौनीवाला, ज्वालापुर, फूलपुर, सूरजपुर, संतोषगढ़, पातलियों, मुगलांवाला, करतारपुर और अजौली सहित आसपास के गांवों के गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा।
इस दौरान हिमाचल के पांवटा-दून क्षेत्र की अनुबंधित गन्ना समितियों के सचिव नेकराम, शाकुंभरी गन्ना समिति के सचिव दलीप सिंह तथा मिल कर्मचारी सुभाष चंद्रा और नीरज कुमार भी मौजूद रहे।
डोईवाला शुगर मिल की अधिशासी निदेशक अपर्णा ढौंडियाल ने पांवटा पहुंचकर विभिन्न तौल केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि चालू पेराई सत्र में मिल में गन्ने की खपत बढ़ाने के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को गन्ने का उत्पादन बढ़ाने और बेहतर खेती के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
मिल प्रबंधन के अनुसार वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अनुबंधित क्षेत्रों सहित कुल 59 गन्ना क्रय केंद्रों से करीब 25 लाख क्विंटल गन्ना मिलने का अनुमान है। इसमें पांवटा साहिब क्षेत्र के अनुबंधित किसानों से एक लाख क्विंटल गन्ना खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मिल प्रबंधन को उम्मीद है कि किसानों और मिल प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से इस पेराई सत्र में गन्ने की आपूर्ति और चीनी उत्पादन के बेहतर परिणाम सामने आएंगे।-- -- -- -

मिल प्रबंधन को उम्मीद है कि किसानों और मिल प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से इस पेराई सत्र में गन्ने की आपूर्ति और चीनी उत्पादन के बेहतर परिणाम सामने आएंगे।