{"_id":"69a96be2a095fa7de804514e","slug":"subsidy-credited-to-account-before-cylinder-delivery-nahan-news-c-177-1-nhn1001-173352-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिलिंडर की डिलीवरी से पहले खाते में जमा हो गई सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिलिंडर की डिलीवरी से पहले खाते में जमा हो गई सब्सिडी
विज्ञापन
विभाग से की लिखित शिकायत, जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। घरेलू गैस सिलिंडर की डिलीवरी से पहले ही नाहन में उपभोक्ता के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि जमा हो गई। हालांकि उपभोक्ता ने घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग की थी। इसके बाद उपभोक्ता ने विभाग को शिकायत की।
सुधीरकांत रमौल ने विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक को बताया कि उन्होंने 22 फरवरी को घरेलू एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग की थी। 2 मार्च तक सिलिंडर डिलीवर नहीं हुई। हैरानी तब हुई जब डिलीवरी से पहले ही सब्सिडी की राशि (27.55 रुपये) खाते में जमा हो गई।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इससे साफ प्रतीत होता है कि सिस्टम में सिलिंडर की डिलीवरी गलत तरीके से दर्ज हो गई है। लोगों को सिलिंडर समय पर नहीं दिए जा रहे हैं और कागजों में उन्हें डिलीवर दिखाया जा रहा है। उन्होंने इस मामले की तत्काल जांच, जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई, रिकॉर्ड में सुधार और एलपीजी सिलिंडर की जल्द डिलीवरी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार ने बताया कि शिकायत पर जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।