Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   subji mandi sarnha work

Sirmour News: दो वर्ष से अधर में लटका सराहां सब्जी मंडी के भवन का कार्य

Sun, 03 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
subji mandi sarnha work
सराहां मे नई सब्जी मंडी का निर्माणधीन भवन। संवाद
दो वर्ष से अधर में लटका सराहां सब्जी मंडी के भवन का कार्य
विज्ञापन

1.55 करोड़ रुपये से तैयार किया जा रहा है चार मंजिला भवन

क्षेत्र की 34 पंचायतों के हजारों किसानों की मुश्किलें बरकरार

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में किसानों को सब्जी मंडी की सुविधा का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां पर बन रही नई सब्जी मंडी के भवन का कार्य दो वर्ष से अधर में लटका पड़ा है। ऐसे में अपनी नकदी फसलों को लेकर यहां पहुंच रहे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, 1.55 करोड़ की लागत से सराहां में सब्जी मंडी के चार मंजिला भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन पर लेंटर डल गया है, लेकिन करीब दो वर्ष से निर्माण कार्य बंद है। निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार ने पहले तो देरी से कार्य किया और अब अधूरा छोड़ दिया है। हालांकि मार्केटिंग कमेटी ने दूसरे ठेकेदार को निविदा के माध्यम से काम सौंप दिया है, लेकिन यह कब पूरा होगा, भविष्य के गर्भ में है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में बन रही सब्जी मंडी से पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की 34 पंचायतों के साथ-साथ रेणुका विधानसभा क्षेत्र व नाहन विधानसभा क्षेत्र के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा, लेकिन अभी तक इसका कार्य अधूरा है। भवन की तीसरी और चौथी मंजिल को पहले तैयार किया जाना है। तीसरी मंजिल में जहां कान्फ्रेंस हॉल, सार्वजनिक शौचालय व अन्य कमरे बनाए गए हैं, वहीं चौथी मंजिल जो नेशनल हाईवे पर आएगी में 6 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान हीरालाल शर्मा, जगदीश शर्मा, हरिदास शर्मा, नरेश कुमार, संजीव शर्मा, रामगोपाल, भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस सब्जी मंडी का निर्माण कार्य करीब 5 वर्ष पहले शुरू हुआ था। उम्मीद थी कि नई सब्जी मंडी के बनने से किसानों व बागवानों को फायदा मिलेगा। दो वर्ष से निर्माण कार्य ठप पड़ जाने के कारण किसानों को निराशा हाथ लगी है। उन्होंने सरकार व विभाग से भवन के निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर मंडी को शुरू करने की मांग की है ताकि किसानों को लाभ मिले।


हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के सहायक अभियंता अरविंद शर्मा बताया कि दूसरे ठेकेदार को काम सौंप दिया गया है। शीघ्र ही 6 दुकानों और शौचालय निर्माण को पूरा किया जाएगा ताकि किसानों को नकदी फसलों के बेचने में परेशानी न हो।

....संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed