{"_id":"6a2a9830ec2487b0860456f8","slug":"students-won-in-competition-nahan-news-c-177-1-nhn1002-180709-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाषण प्रतियोगिता में नलिनी ठाकुर प्रथम, अक्षरा और रमन ने भी दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाषण प्रतियोगिता में नलिनी ठाकुर प्रथम, अक्षरा और रमन ने भी दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से स्थानीय एवीएन स्कूल में अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभावाें और प्रकृति संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में कार्मल कान्वेंट स्कूल नाहन की छात्रा नलिनी ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अक्षरा द्वितीय और राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के रमन तृतीय स्थान पर रहे। डीएवी स्कूल की छात्रा भव्या को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् डॉ. सुरेश जोशी ने बताया कि समिति की ओर से प्रतिवर्ष विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में एवीएन स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेश जोशी ने की, जबकि प्रो. अमर सिंह चौहान और प्रतिभा चंदोला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में प्रो. रविकांत शर्मा, प्रो. सलोनी सूद और सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी विजय चौहान शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रीकांत अकेला ने किया।