{"_id":"6953d59d9a971725ef0c0abc","slug":"students-were-mesmerized-by-the-craft-exhibition-nahan-news-c-177-1-ssml1030-168322-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: विद्यार्थियों ने क्राफ्ट प्रदर्शनी से किया आकर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: विद्यार्थियों ने क्राफ्ट प्रदर्शनी से किया आकर्षित
विज्ञापन
शिक्षा और खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कैलाश छाबड़ा और धर्मेंद्र चौधरी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डिवाइन विज्डम स्कूल माजरा में वार्षिक मेला और ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों द्वारा बनाई वस्तुएं और क्राफ्ट प्रदर्शनी दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
ग्रेजुएशन सेरेमनी के अंतर्गत विद्यार्थियों को उपहार और ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि सुरेंद्र मित्तल, भरत मित्तल, पलक मित्तल और शुभम मित्तल के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि हेमंत कपूर ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रेजुएशन सेरेमनी, ग्रीन ब्लेजर समारोह, निर्मला देवी छात्रवृत्ति योजना तथा शिक्षा और खेल के क्षेत्र में प्रशस्ति पत्र वितरण रहे।
कार्यक्रम में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों कैलाश छाबड़ा और धर्मेंद्र सिंह चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और विविध स्टॉलों से सजाया गया।