Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Students were given information on disaster prevention

Sirmour News: विद्यार्थियों को दी आपदा से बचाव की जानकारी

Fri, 25 Apr 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students were given information on disaster prevention
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुरि में मोक ड्रिल के दौरान बचाव की जानकारी देते गृहरक्षक
विद्यार्थियों को दी आपदा से बचाव की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन तथा अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के बारे संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के लगभग 30 शिक्षक तथा 300 स्कूली बच्चे व पंचायत के प्रधान तथा वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। सेंट्रल कमांडर सोम दत्त शर्मा ने आपदा जोखिम के दौरान बचाव की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान घायल को खतरनाक स्थान से सुरक्षित स्थान तक कैसे पहुंचाया जाता है। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी रमेश पुंडीर ने आग बुझाने के तरीकों बारे जानकारी दी। साथ ही पीसी संतोष कुमारी ने आपदा के दौरान घायल को किस प्रकार से प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करनी चाहिए के बारे जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा मेहता, ग्राम पंचायत प्रधान दिनेश ठाकुर, एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज, वार्ड मेंबर सुरेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed