{"_id":"65804b11e2e75aa562043a1b","slug":"students-of-sirmaur-win-many-prizes-in-sanskrit-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-ssml1028-14831-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बिलासपुर में हुई संस्कृत स्पर्धा में सिरमौर ने जीते चार पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बिलासपुर में हुई संस्कृत स्पर्धा में सिरमौर ने जीते चार पुरस्कार
विज्ञापन
बिलासपुर में राज्य स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं के दौरान पुरस्कार प्राप्त करतीं सिरमौर की छात्रा। स
सचित्र
बिलासपुर में हुई संस्कृत स्पर्धा में सिरमौर ने जीते चार पुरस्कार
विद्यार्थियों ने संस्कृत गीतिका, श्लोक, मंत्र उच्चारण और भाषण में दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल संस्कृत अकादमी की ओर से बिलासपुर में आयोजित की गई राज्य स्तरीय संस्कृत गीतिका, श्लोक, मंत्र उच्चारण व भाषण प्रतियोगिता में सिरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार जीते।
इस स्पर्धा में सिरमौर से आठ बच्चों ने भाग लिया। इनमें से चार बच्चों ने स्पर्धाओं में पुरस्कार प्राप्त किए।
इसमें राजकीय उच्च पाठशाला मलगांव की दसवीं कक्षा की छात्रा राधिका देवी ने वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत गीतिका में तृतीय स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरधार की समायरा शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान, राजकीय उच्च पाठशाला गोजर के इशांत शर्मा ने कनिष्ठ वर्ग में वेद मंत्र उच्चारण स्पर्धा में पहला स्थान अर्जित किया।
इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुरधार की लक्षिता ने कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
इस स्पर्धा में चौरास स्कूल से अक्षय, द्राबिल स्कूल से श्रुति शर्मा, बांदली ढांढस स्कूल से निधिका शर्मा व बगानी स्कूल से अवनीत कौर ने भाग लिया।
टीम की अगुवाई त्रिलोकपुर स्कूल की कर्मशील अध्यापिका शास्त्री दीपका शर्मा, मलगांव स्कूल से शास्त्री प्रशांत शर्मा, चौरास स्कूल से शास्त्री मुकेश दत्त, द्राबिल से शास्त्री विनोद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजकीय संस्कृत शिक्षा परिषद जिला सिरमौर के अध्यक्ष वेद प्रकाश पराशर ने जिलास्तर पर बच्चों और शिक्षकों को पुरस्कृत करने की मांग की है।
-- -- -संवाद