फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nss sivir celebrated in pajota college

Sirmour News: स्वयंसेवियों ने सीखा साबुन, शैंपू, तेल, क्रीम और लिप बाम बनाना

Sat, 26 Sep 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
nss sivir celebrated in pajota college
पझौता कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज
कार्टूनिंग में यतिन जस्टा और भाषण में अंजलि नेगी बनीं विजेता
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़/नाहन(सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं, जागरूकता गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस की वार्षिक गतिविधियों की प्रस्तुति के साथ हुआ। महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा ठाकुर ने एनएसएस इकाई की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और स्वयंसेवियों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में अंजलि नेगी ने प्रथम, कविता ने द्वितीय और दीपिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्टूनिंग प्रतियोगिता में यतिन जस्टा प्रथम, स्नेहा शर्मा द्वितीय, ललिता और नेहा ठाकुर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता में गौरव हाबी ने प्रथम, यशिका ठाकुर ने द्वितीय और मन्नत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोलाज प्रतियोगिता में दीपिका, रीना और नेहा ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में अंजलि नेगी ने प्रथम, स्मृति मेहता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में स्मृति मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कढ़ाई प्रतियोगिता में आंचल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ओजोन परत के संरक्षण पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी स्वयंसेवियों को दिखाई गई। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से ओजोन परत के महत्व, इसके क्षरण के कारणों और पर्यावरण एवं मानव जीवन पर इसके प्रभावों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में एनएसएस स्वयंसेवी अंजलि हाबी ने अन्य स्वयंसेवियों को साबुन, शैंपू, तेल, क्रीम एवं लिप बाम आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, स्वावलंबन एवं कौशल विकास को बढ़ावा देना रहा।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश शर्मा ने सभी स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां एवं नवाचार विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास में महती भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थी सामाजिक सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, रचनात्मकता, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed