फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Students of Bankala School went on an educational tour

Sirmour News: बनकला स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Thu, 15 Jan 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Students of Bankala School went on an educational tour
पांवटा साहिब गुरूद्वारे में शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे बनकला स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला के 6वीं से 8वीं तक के प्री-वोकेशनल विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पांवटा साहिब गुरुद्वारे और माता कटासन मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन

गुरुद्वारा पांवटा साहिब में विद्यार्थियों को गुरु गोबिंद सिंह के योगदान, गुरुद्वारे की स्थापना और इसके सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने गुरुद्वारा परिसर में अनुशासन, स्वच्छता और सेवा भाव को नजदीक से देखा और सामूहिक प्रार्थना में भाग लेकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। वहीं माता कटासन मंदिर में उन्हें धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों और आस्था के महत्व की जानकारी दी गई। शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षिकाएं मनीषा रानी, रीता जोशी, कमल चौधरी और प्रशिक्षक डॉ. कुलदीप ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed