फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   students learn about child law in dadhau

गांवडा स्कूल में बच्चों को बताए बाल कानूनी अधिकार

Sat, 10 Sep 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
students learn about child law in dadhau
माध्यमिक पाठशाला गांवडा में बच्चों को जानकारी देते जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। जिला बाल संरक्षण इकाई ने शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला गांवडा में जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें बाल विवाह व बाल शोषण, बच्चों से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर में परामर्शदाता प्रवीण अख्तर ने बच्चों को बाल और बालिका सुरक्षा योजना, बाल विवाह, नशा निवारण के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

शिविर में बच्चों को गुड टच, बैड टच पर आधारित लघु फिल्म कोमल दिखाई गई। बाल कल्याण समिति के सदस्य नसीम मोहम्मद दीदान ने बच्चों को समिति के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य कहलाए जाने वाले बच्चों को शोषण से मुक्ति दिलवाने के लिए कुछ कानूनी अधिकार दिए गए हैं। इसके चलते बच्चों और उनके अभिभावकों को उन अधिकारों के प्रति सजग रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने पोक्सो एक्ट 2012 की विभिन्न धाराओं, किशोर न्याय अधिनियम 2015 के बारे में भी बताया। समिति की ओर से सुरेश पाल ने चाइल्ड लाइन की कार्यशैली और 1098 टोल फ्री नंबर के साथ-साथ बच्चों को विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए। इस मौके पर शीतला पंचायत की प्रधान लक्ष्मी देवी, अभिभावक हेमंत सिंह, अमर सिंह समेत अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed