{"_id":"575311554f1c1b903c108bff","slug":"student-says-save-the-enviornment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैलियों से दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैलियों से दिया पर्यावरण बचाओ का संदेश
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सिरमौर जिले में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली विद्यार्थियों और ईको क्लब के छात्रों ने रैलियां निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं कई स्थानों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल नाहन में मुख्याध्यापिका ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। स्कूल में भाषण, कविता व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कविता लेखन में पहली कक्षा के रोमित व कक्षा दो के अनिका ने पहला स्थान तथा अनिकेत व अभिनव शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में वैष्णवी ठाकुर, इशिका बंसल व वेदांश ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि पोस्टर मेकिंग में रोहित, शिवानी व मोनल ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिशु विद्या निकेतन स्कूल नाहन में इस मौके पर अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें शहर के सभी स्कूलों ने भाग लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पर्यावरण समिति अध्यक्ष डॉ. सुरेश जोशी ने शिरकत की जिसमें सीनियर वर्ग में सुशांत चौहान, यजुर गौड़ व आयुषी तथा जूनियर वर्ग में नेहा शर्मा, साक्षी व डिंपल व स्वाति ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस नाहन के प्रांगण में पहली से दसवीं कक्षा के छात्रों ने पौधा रोपण व साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्कूल से भगवानपुर, पिपलीवाला तक एक जागरूकता रैली निकाली।