{"_id":"621e57316116930f987bb02b","slug":"student-no-need-tiffin-school-will-provided-mid-day-meal-from-today-on-2nd-march-2022-nahan-news-sml401206710","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिफिन की टेंशन खत्म, आज से स्कूलों में मिलेगा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिफिन की टेंशन खत्म, आज से स्कूलों में मिलेगा खाना
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की टिफिन टेंशन आज से खत्म हो जाएगी। जिले के 1475 स्कूलों में बुधवार से मिड-डे मील (एमडीएम) मिलेगा। शिक्षा विभाग ने जिले के सभी 14 शिक्षा खंडों में एमडीएम के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मिड-डे मील कर्मियों को हाईजिनिक किट मुहैया करवाई गई है। वहीं, खाना पकाने के साथ-साथ बांटने आदि को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत भी सभी स्कूल प्रमुखों को विभाग की ओर से जारी की गई है।
विभागीय जानकारी के अनुसार सिरमौर जिले के घुमंतू बच्चों के लिए बनाए दस स्कूलों सहित 1475 स्कूलों में बुधवार से हजारों बच्चों को दोपहर का खाना मिलेगा। विभाग ने मिड-डे मील कर्मियों को हाईजिनिक किट जिसमें बाजू में बांधने का कपड़ा (एप्रेन), दस्ताने, मास्क, सैनिटाइजर दिए हैं। खाना पकाने और बांटने के समय सिर का ढके रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किचन, पानी की टंकियों की सफाई और बर्तन साफ रखने आदि के विशेष निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के स्कूलों में बीते लंबे अरसे से दोपहर के भोजन बंद था। ऐसे में बच्चों को घर से टिफिन बांध कर अपना खाना लाना पड़ रहा था। हालांकि इससे पहले सरकार व विभाग की ओर से डाइट मनी बच्चों के सीधे खाते में स्थानांतरित की जा रही थी लेकिन बीते कुछ माह से यह भी बच्चों को नहीं मिल रही थी। बहरहाल, विभाग और सरकार की ओर से बुधवार से दोबारा स्कूलों में दोपहर का भोजन बच्चों को मिलेगा।
जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा गुरजीवन शर्मा ने बताया कि बुधवार से सिरमौर जिले के स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों को दोपहर का भोजन मिलेगा। उन्होंने स्कूलों में कोविड नियमों पालन करते हुए भोजन बच्चों को आवंटित करवाने के निर्देश विद्यालय प्रमुखों को दिए हैं। मिड-डे मील कर्मियों को सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। उपनिदेशक ने कहा कि वह स्वयं भी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे।