फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   student attack a boy

डंडे से पीट कर एक छात्र को किया लहूलुहान

Sat, 13 Feb 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Sat, 13 Feb 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
student attack a boy

 पांवटा के शमशेरपुर स्थित एक निजी स्कूल के विद्यार्थियों को दो गुटों में झड़प हो गई। शनिवार को कार्यक्रम के बाद विद्यार्थी बसों में अपने घर रवाना होने को बैठे। दो छात्र गुटों में किसी पुरानी रंजिश के चलते बस के भीतर ही बहस व हाथापाई हो गई।

विज्ञापन


एक गुट पहले ही हमले की पूरी तैयारी करके आया था। आधा दर्जन छात्रों ने डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में 10+2 आर्ट्स का एक छात्र लहूलुहान कर दिया। स्थानीय स्कूल के छात्रों ने घायल को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्र के परिजनों का कहना है कि सिर पर टांके लगे हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शनिवार को शमशेरपुर स्थित एक निजी स्कूल में वार्षिक समारोह कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद, दूर दराज के विद्यार्थी अपने घरों को रवाना हो रहे थे। इस बीच छात्रों के दो गुटों में आपसी बहस हो गई। बस के भीतर ही मारपीट शुरू हो गई जिसमें एक गुट ने डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में आर्ट्स वर्ग में 10+2 के छात्र सोहन लाल (18) निवासी खोड़ोंवाला के सिर में गंभीर चोट लगी है। वहीं, दूसरे साथी राहुल को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल छात्र सोहन के रिश्तेदार ने बताया कि स्कूल के पिछले गेट की तरफ मारपीट हुई। मारपीट के बाद हमला करने वाला छात्र गुट फरार हो गया। घायल छात्र को अन्य साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। घायल छात्र के रिश्तेदारों व मौजूद अन्य छात्रों का कहना है कि किसी ने भी छुड़ाने का कोई प्रयास नहीं किया। इस, मामले की जांच कर रहे एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि घायल छात्र के साथी राहुल व शमशेर के बीच पहले ही कोई कहा सुनी हुई थी।

इसके बाद शनिवार को कार्यक्रम के बाद छात्र शमशेर एवं  साथियों ने डंडे से हमला कर दिया है। हमले में घायल छात्र सोहन के ब्यान दर्ज किए जा रहे है। अस्पताल में उपचार चल रहा है। छात्र का मेडिकल करवा लिया गया है। हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed