फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   stepco utsav from 12 sept.

Sirmour News: नाहन में 12 से 18 सितंबर तक सजेगा पांचवां स्टेपको सिरमौर उत्सव

Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
stepco utsav from 12 sept.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक शहर नाहन में पांचवां स्टेपको सिरमौर उत्सव-2026 आगामी 12 से 18 सितंबर तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। सात दिवसीय उत्सव के दौरान प्रतिदिन विशाल मेले और प्रदर्शनियां लगेंगी। वहीं, 15 से 18 सितंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उत्सव के अंतिम दिन 18 सितंबर को भव्य स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक कमाल खान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
उत्सव के समापन समारोह एवं स्टार नाइट में नाहन के विधायक अजय सोलंकी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। स्टार नाइट में प्रसिद्ध हिमाचली कलाकार मुसाफिर मनीष के साथ प्रदेश के अन्य उभरते कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार 12 से 18 सितंबर तक प्रतिदिन मेले और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। 15 सितंबर को डांस प्रतियोगिता और बेबी शो के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का आगाज होगा। 16 सितंबर को गायन और मॉडलिंग प्रतियोगिताएं होंगी। 17 सितंबर को मॉडलिंग प्रतियोगिता का दूसरा राउंड और ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पावर लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग भी रहेगी आकर्षण
स्टेपको अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ने बताया कि 18 सितंबर को पावर लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। खेल प्रतियोगिताओं के बाद शाम को स्टार नाइट में कमाल खान, मुसाफिर मनीष सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed