{"_id":"654cee27ded2aae255059ebb","slug":"state-level-masters-sports-competitions-will-start-from-december-9-in-paonta-sahib-nahan-news-c-177-1-ssml1028-12379-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में 9 दिसंबर से शुरू होंगी राज्य स्तरीय मास्टर्स खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में 9 दिसंबर से शुरू होंगी राज्य स्तरीय मास्टर्स खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
पांवटा साहिब में 9 दिसंबर से शुरू होंगी राज्यस्तरीय मास्टर्स खेलें
नाहन (सिरमौर)। मास्टर्स गेम्स राज्य संघ की ओर से पांवटा साहिब में 9 और 10 दिसंबर को राज्य स्तरीय मास्टर्स खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इसमें पुरुष व महिला वर्ग में सात खेलों का आयोजन होगा। संघ के महासचिव विजय कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल, एथलीट, कबड्डी, हॉकी, फुटबाल, बास्केटबाल और बैडमिंटन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 व 5000 मीटर दौड़, लॉग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप, शॉटपुट, डिसकस व जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाएं होंगी। इसमें आयु श्रेणी का भी निर्धारण किया गया है। इसी के हिसाब से यह स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 30 से 34, 35 से 39, 40 से 44, 45 से 49, 50 से 54, 55 से 59, 60 से 69, 70 से 74, 75 से 49, 80 से 84, 85 से 89, 90 से 94, 95 से 99 आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए 500 रुपये पंजीकरण फीस रखी गई है। इस स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियाें के ठहरने और खाने-पीने का उचित प्रबंध किया जाएगा। पंजीकरण फीस समेत दूसरी जानकारी के लिए 94170-47082, 94181-00071, 70187-82007 पर संपर्क किया जा सकता है।