{"_id":"68d5293513d5a09cb2074e51","slug":"stam-tests-in-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-160542-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिले के 51 स्कूलों में विद्यार्थियों ने दिया स्टेम प्रवीणता टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिले के 51 स्कूलों में विद्यार्थियों ने दिया स्टेम प्रवीणता टेस्ट
सार
नाहन जिले के 51 चयनित स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रवीणता टेस्ट आयोजित किए गए। टेस्ट पास करने वाले छात्रों को स्कूलों में ही विशेष बूथ कैंप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठी से दसवीं तक और 11वीं-12वीं के मेडिकल, नॉन मेडिकल के विद्यार्थियों ने दिया टेस्ट
टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में ही लगेंगे बूथ कैंप, किए जाएंगे प्रशिक्षित
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर देंगे स्टेम शिक्षा पर प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में वीरवार को स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित सभी 51 स्कूलों में प्रवीणता टेस्ट लिए गए। दोपहर दो से तीन बजे तक विद्यार्थियों ने ओएमआर शीट पर टेस्ट दिया। नाहन में पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और शमशेर स्कूल के विद्यार्थियों ने यह टेस्ट दिया।
टेस्ट को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल में ही बूथ कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस बूथ कैंप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेनर विद्यार्थियों को स्टेम शिक्षा पर प्रशिक्षित करेंगे। बता दें कि स्कूलों में कम उम्र से ही विद्यार्थियों को स्टेम (विज्ञान, प्रोद्योगिकी, इंजीनियरिंग व गणित) विषयों में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करने और तार्किक सोच, सहयोग व जिज्ञासा जैसे महत्वूपर्ण कौशल को बढ़ावा देने के प्रयास शुरू किए गए हैं। स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 700 और जिला सिरमौर के 51 स्कूलों का चयन स्टेम शिक्षा के लिए किया गया है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को भविष्य में तकनीकी क्षेत्रों में सफलता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक व एआर टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस पायलट प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के मकसद से समग्र शिक्षा विभाग की ओर से डाइट नाहन में दो चरणों में चयनित स्कूलों में तैनात विज्ञान व गणित शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जा चुका है। वीरवार को चयनित स्कूलों में प्रवीणता टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें चयनित 51 स्कूलों में छठी से दसवीं कक्षा तक और 11वीं व 12वीं कक्षा के मेडिकल व नॉन मेडिकल विषय के सभी विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
जिला शिक्षा उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा रीता गुप्ता और जिला समन्वयक डॉ. नम्रता जोशी ने बताया कि शिक्षा में नवाचार और क्रिएटिविटी को बढ़ाना देना इसका मकसद है। विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक व एआर टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्टेम पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन, शमशेर स्कूल नाहन, बिरला, धौण, बनकला, पंजाहल, जमटा, पुरुवाला, माजरा, कोलर, कन्या स्कूल पीपलीवाला, पल्हाड़ी, रामपुर भारापुर, मिश्रवाला, हरिपुरखोल, कुरला खड़क, हलाहां, बेचड़ का बाग, ददाहू, नघेता, गोरखूवाला, भगानी, अंबोया, बाडथल मधाना, भरोग बनेड़ी, बसाहां, नारग, देवा मानल, पुन्नरधार, भवाथी, नौहराधार, अजौली, छात्र पांवटा, कन्या पांवटा, निहालगढ़, जामनवाला, सानियों दीदग, राजगढ़, कोरग, संगड़ाह, हरिपुरधार, गलानाघाट, नैनाटिक्कर, सराहां, सतौन, शिलाई, बर्मा पापड़ी, कौलावालाभूड़, त्रिलोकपुर व मोगीनंद चयनित किया गया है। इन सभी स्कूलों में वीरवार को प्रवीणता टेस्ट हुआ।