फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sr lab closed in medical college

मेडिकल कॉलेज में बंद हुई एसआर लैब

Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
sr lab closed in medical college
मेडिकल कॉलेज में एसआर लैब के अंतिम कार्य दिवस पर टेस्ट करवाने के लिए खड़ा रोगी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में शनिवार को एसआरएल डायग्नोस्टिक लैब के अंतिम कार्य दिवस पर केवल 22 रोगियों के सामान्य टेस्ट हुए। इस दौरान थायराइड के रोगियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

लैब में केवल वही टेस्ट किए गए जिनकी रिपोर्ट शाम तीन बजे तक मिलनी थी। मेडिकल कॉलेज में वर्षों से स्थापित एसआरएल लैब ने शनिवार को अंतिम काम किया। अब एसआरएल लैब की जगह क्रसना डायग्नोस्टिक कंपनी यहां यह सुविधा देगी। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। इनमें थायराइड टेस्ट करवाने वालों को तो निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन

समय : दोपहर 12:25 बजे। स्थान : मेडिकल कॉलेज की एसआरएल लैब। नाहन की रमनप्रीत कौर ने बताया कि वह थायराइड का टेस्ट करवाने के लिए आई है लेकिन टेस्ट नहीं हो पाया है। लैब बंद हो रही है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना कसोगा से आए अमन ने बताया कि वे चेकअप करवाने सुबह मेडिकल कॉलेज आए थे। यहां पर चिकित्सक ने जांच करने के बाद थायराइड टेस्ट लिखा है लेकिन यह टेस्ट यहां लैब में नहीं हो रहा है। एसआरएल डायग्नोस्टिक लैब तकनीशियन ने बताया कि शनिवार को केवल उन मरीजों के केवल वही टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सांय तीन बजे तक दी जानी थी।
उन्होंने कहा कि अब एसआरएल लैब बंद हो रही है। अंतिम दिन लैब में 22 रोगियों के टेस्ट किए गए। चंडीगढ़ स्थित एसआरएल के सब क्लस्टर प्रभारी विशाल धीमान ने बताया कि शनिवार पांच बजे से हिमाचल में एसआरएल डायग्नोस्टिक की लैब बंद हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि दूसरी कंपनी ने टेंडर लिया है। ऐसे में आगे की सेवाएं वही कंपनी देगी।

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बलराम धीमान ने बताया कि एसआरएल लैब ने अपना कार्य शनिवार पांच बजे बंद कर दिया है। अब मेडिकल कॉलेज में क्रसना डायग्नोस्टिक कंपनी यह सुविधा देगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को कंपनी के पदाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज में लैब के लिए जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां कंपनी सेवाएं शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed