{"_id":"643c3789128f9a84470992c6","slug":"sports-ground-will-be-built-in-maina-bagh-with-one-crore-nahan-news-c-19-1-123721-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: माइना बाग में एक करोड़ से बनेगा खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: माइना बाग में एक करोड़ से बनेगा खेल मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी के पूर्व विधायक दिवंगत डॉ. प्रेम सिंह की याद में उनके गृह क्षेत्र माइना बाग में बनाए जा रहे खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग को एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। खेल विभाग के अधिकारियों की टीम ने रविवार को स्टेडियम निर्माण का निरीक्षण करके संभावनाओं की तलाश की।
दरअसल, माइना बाग में करीब 30 बीघा भूमि पर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इस पर 72 लाख रुपये की राशि पहले ही खर्च की जा चुकी है लेकिन स्टेडियम का कार्य पूरा न हो सका। प्रदेश सरकार ने स्थानीय विधायक विनय कुमार के आग्रह पर स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि खेल विभाग को सौंप दी है। इसके तहत स्टेडियम में 400 मीटर लंबे ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा क्षेत्र के खिलाड़ियों को बास्केटबॉल और वालीबॉल से संबंधित अन्य आधुनिक सुविधाएं भी स्टेडियम में मुहैया कराई जाएंगी। खेल विभाग की टीम ने रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार के नेतृत्व में स्टेडियम स्थल का निरीक्षण किया। इसमें मुख्य सलाहकार निदेशक सुबोध रमौल और जिला खेल अधिकारी संजय शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुबोध रमौल ने बताया कि रेणुकाजी के माइना बाग में स्टेडियम के विस्तार को लेकर सरकार की ओर से एक करोड़ की राशि विभाग को प्राप्त हुई है। अब योजना तैयार करके स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है। पहले चरण में 400 मीटर लंबे ट्रैक का निर्माण करने की योजना है। उसके पश्चात अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।