{"_id":"6154a9ac8ebc3eab7d383667","slug":"sports-event-nahan-news-sml385604187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीए ने 1984 से क्रिकेट क्षेत्र में की तरक्की: अतर सिंह नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीसीए ने 1984 से क्रिकेट क्षेत्र में की तरक्की: अतर सिंह नेगी
विज्ञापन
पांवटा साहिब में एचपीसीए के 38वें स्थापना दिवस के मौके पर मौजूद खिलाड़ी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ का बुधवार को पांवटा में 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर परिषद खेल मैदान पांवटा साहिब में केक काट कर स्थापना दिवस मनाया गया। पिछले 38 वर्षों से एचपीसीए की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी गई।
सिरमौर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष और एचपीसीए के पूर्व उपाध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने बताया कि एचपीसीए को 29 सितंबर 1984 को बीसीसीआई से मान्यता मिली थी। पिछले 38 वर्षों में हिमाचल क्रिकेट में काफी तरक्की की है। विशेषकर अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में एचपीसीए ने सफलता की नई इबारत लिखी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर का धर्मशाला स्टेडियम और प्रदेश भर में 70 क्रिकेट अकादमियों को स्थापित किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश से क्रिकेट प्रतिभाएं निकल रही हैं। जिला सिरमौर में चार अकादमियां चल रही हैं, शीघ्र ही लड़कियों के लिए एक क्रिकेट अकादमी संचालित की जाएगी। बुधवार को एचपीसीए का 38वां स्थापना दिवस केक काट कर मनाया गया। इस दौरान एचपीसीए की पांवटा अकादमी और द स्कॉलर्स होम अकादमी के प्रशिक्षु दर्जनों खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर सिरमौर जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, रणजी खिलाड़ी गुरविंद्र सिंह टोली, क्रिकेट अकादमी कोच अश्विनी रॉय, दानिश व ज्योति शर्मा समेत पांवटा में संचालित एचपीसीए की दोनों क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ी मौजूद रहे।