{"_id":"68d7cca23b488b024c09b61a","slug":"sports-compitition-starts-in-school-nahan-news-c-177-1-nhn1002-160752-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लुधियाना में संगड़ाह जोन की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लुधियाना में संगड़ाह जोन की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
एसएमसी अध्यक्ष सिंपल ठाकुर ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। शिक्षा खंड संगड़ाह जोन की 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुधियाना में शुरू हुई। इसका शुभारंभ लुधियाना स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सिंपल ठाकुर ने किया। प्रभारी कपिल मोहन ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में संगड़ाह जोन के 18 विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। छात्रों की प्रतियोगिताएं 27 और 28, जबकि छात्राओं की 29 सितंबर को होंगी। प्रतियोगिता में अव्वल खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा। इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता प्रबंधक सचिव ईश्वर चंद शर्मा, देवपाल सिंह, जोगेंद्र चौहान, दिनेश शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों से आए हुए खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।