फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   solaving the demand of labourer and employes

कर्मचारियों और मजदूरों की मांगों का हो निपटारा : इंद्र राणा

Sat, 23 Apr 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 23 Apr 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी, आईपीएच इंपलाइज मजदूर संघ राज्य अध्यक्ष इंद्र राणा ने कहा कि कर्मचारियों और मजदूरों की मांगों का निपटारा किया जाए। मजदूरों का मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर संगठन आवाज उठाता रहा है। ट्रेड यूनियन ने शिलाई क्षेत्र के कर्मचारियों व मजदूरों की 31 सूत्रीय मांगों को अधिशाषी अभियंता के समक्ष रखा है।
प्रदेशाध्यक्ष इंद्र राणा, जिलाध्यक्ष तोता राम ठाकुर, संत राम शर्मा, चमेल सिंह, बस्ती राम, चंदन सिंह भंडारी, बलबीर सिंह, बीर सिंह बिरसांटा, तोता राम शर्मा, दुल्ला राम, सुंदर सिंह, मादो राम, दौलत राम, हीरा सिंह, सुंदर शर्मा, गुमान सिह व लाल सिंह ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए संयुक्त रूप से संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन



विगत बुधवार को रोनहाट, शिलाई, कफोटा, सतौन के एटक से जुड़े ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें 31 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। इसके बाद स्थानीय अधिशाषी अभियंता से एक प्रतिनिधिमंडल मिला। अधिकतर मांगों का निपटारा कार्यालय में ही करवाया गया। प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन मिला है कि शिलाई मंडल के अधीनस्थ मजदूरों की मांगों के निपटारे को लेकर कोई लापरवाही नहीं होगी। बाबूओं की कुर्सी के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। प्राथमिकता से सभी कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed