फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Solan-Minas road should be made NH: Singta

सोलन-मिनस सड़क को एनएच बनाया जाए : सिंगटा

Thu, 21 Aug 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Solan-Minas road should be made NH: Singta
विधानसभा उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हाटी विकास मंच के सदस्य। स्रोत: मंंच
प्रदेश हाटी विकास मंच ने विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश हाटी विकास मंच का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से विधानसभा में मिला और उन्हें सोलन-मिनस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा ने कहा कि यह सड़क न केवल सिरमौर, शिमला और सोलन जिलों को जोड़ती है, बल्कि सीधे उत्तराखंड राज्य से भी संपर्क स्थापित करती है।
उन्होंने कहा कि इस कारण इसका महत्व केवल एक सड़क तक सीमित नहीं है, यह क्षेत्रीय विकास की जीवनरेखा भी है। यह सड़क कृषि, बागवानी, पर्यटन और व्यापार की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील और संभावनाशील क्षेत्रों से होकर गुजरती है। राजगढ़ उपमंडल जिसे पीच वैली ऑफ हिमाचल कहा जाता है, राज्य की आर्थिकी में बड़ा योगदान देता है। साठ के दशक में बनी यह प्रमुख सड़क आज खस्ताहाल स्थिति में है। मंच की मांग है कि इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के लिए केंद्र सरकार से संस्तुति की जाए।
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय पर पहल करेंगे। इस अवसर पर मंच के महासचिव डॉ. अनिल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष एडवोकेट वीएन भारद्वाज, मुख्य प्रवक्ता विवेक तोमर, वीरेंद्र शर्मा, सुरेश भारद्वाज, नितिका शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed