फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Snake man Bhupendra Singh rescues Russell's viper in Taruwala

Sirmour News: तारुवाला में स्नेक मैन भूपेंद्र सिंह ने किया रसल वाइपर का किया रेस्क्यू

Thu, 24 Oct 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 24 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Snake man Bhupendra Singh rescues Russell's viper in Taruwala
वन विभाग के तारुवाला परिसर से खतरानक रसल वाइपर सांपको पकड़ते स्नेक मैन भूपेंद्र सिंह: स्त्रोत
सूचना मिलने पर वन विभाग के तारुवाला परिसर में चला अभियान
विज्ञापन

खतरनाक व जहरीले सांपों की लिस्ट में शामिल है रसल वाइपर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग के तारुवाला परिसर में स्नेक मैन भूपेंद्र सिंह ने रसल वाइपर सांप का रेस्क्यू किया। सांप की इस नस्ल को खतरनाक श्रेणी में रखा जाता है। वन कॉलोनी परिसर में घुसे इस सांप को पहले वन टीम ने पकड़ने के प्रयास किए। लेकिन, बाद में स्नैक मैन भूपेंद्र सिंह को मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ने में सफलता मिल सकी।

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वन टीम की कॉल आई थी। जिसके बाद वन विभाग की तारुवाला जंगल के साथ लगती कॉलोनी परिसर में पहुंचे। मौके पर एक रसल वाइपर सांप रेस्क्यू किया गया है। कहा कि जंगलों में कई खतरनाक सांप इस बार भी पकड़े हैं। लेकिन, ये रसल वाइपर दुनिया के खतरनाक और जहरीले सांपों में की श्रेणी में होता है। वन टीम ने भी पूरे साजो-सामान के साथ इस सांप को पकडऩे की कोशिश की थी। रसल वाइपर सांप का आकार काफी बड़ा था। रसल वाइपर की पहचान है यह हल्के पीले रंग और उस पर भूरे धब्बे बने होते हैं। खतरा होने पर यह सांप कुकर में बजाने वाली सीट की तरह आवाज करता है। काफी फुर्तीला होने पर इसको पकड़ना कई बार खतरनाक भी साबित हो जाता है। इस सांप के काटने पर सबसे तेज दर्द होता है साथ ही शरीर गलने लगता है, किडनी और दिमाग पर सबसे तेजी के साथ असर होता है कुछ मिनट में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। फिर भी पूरी सतर्कता से रसल वाइपर सांप को पकड़ा और थैली में रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने पुष्टि की है। कहा कि वन टीम ने भूपेंद्र सिंह के सहयोग से खतरनाक श्रेणी के सांप को पकड़ लिया है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed