{"_id":"6a5cb579cb4e04e00f0a59cd","slug":"smc-tokiyon-election-nahan-news-c-177-1-nhn1001-183811-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्राथमिक पाठशाला टोकियों में नीलम देवी सर्वसम्मति चुनी एसएमसी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्राथमिक पाठशाला टोकियों में नीलम देवी सर्वसम्मति चुनी एसएमसी अध्यक्ष
विज्ञापन
फरमीना और सोनिया को चुना गया एसएमसी उपाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। शिक्षा खंड माजरा के अंतर्गत आने वाले स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय श्रेष्ठ राजकीय प्राथमिक पाठशाला टोकियों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए नई एसएमसी कार्यकारिणी का चुनाव पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नीलम देवी को एसएमसी की नई अध्यक्षा चुना गया। इसके साथ ही फरमीना और सोनिया को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अध्यापक इकबाल मोहम्मद ने बताया कि समिति के सुचारू संचालन और स्कूल के विकास कार्यों को गति देने के लिए 15 सदस्यीय मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें कार्यकारिणी सदस्य रहीना, फिरोजा, अन्जुम, हमीदा, निशी बाला, सरोज बाला, रिजवाना और मारिया बीबी को चुना गया। विशेष सदस्य आशा कार्यकर्ता बीना देवी, स्थानीय प्राधिकरण प्रतिनिधि बलबीर सिंह नामित वार्ड सदस्य एवं सदस्य सचिव इकबाल मोहम्मद सहित शिक्षक प्रतिनिधि जेबीटी अध्यापिका चन्दा थापा को चुना गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष नीलम देवी ने अपनी नियुक्ति पर सभी अभिभावकों और स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य स्कूल की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों का सहयोग करना और स्कूल परिसर के विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाना रहेगा।-- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। शिक्षा खंड माजरा के अंतर्गत आने वाले स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय श्रेष्ठ राजकीय प्राथमिक पाठशाला टोकियों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान सर्वसम्मति से आगामी दो वर्षों के लिए नई एसएमसी कार्यकारिणी का चुनाव पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नीलम देवी को एसएमसी की नई अध्यक्षा चुना गया। इसके साथ ही फरमीना और सोनिया को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य अध्यापक इकबाल मोहम्मद ने बताया कि समिति के सुचारू संचालन और स्कूल के विकास कार्यों को गति देने के लिए 15 सदस्यीय मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें कार्यकारिणी सदस्य रहीना, फिरोजा, अन्जुम, हमीदा, निशी बाला, सरोज बाला, रिजवाना और मारिया बीबी को चुना गया। विशेष सदस्य आशा कार्यकर्ता बीना देवी, स्थानीय प्राधिकरण प्रतिनिधि बलबीर सिंह नामित वार्ड सदस्य एवं सदस्य सचिव इकबाल मोहम्मद सहित शिक्षक प्रतिनिधि जेबीटी अध्यापिका चन्दा थापा को चुना गया।
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्ष नीलम देवी ने अपनी नियुक्ति पर सभी अभिभावकों और स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य स्कूल की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना, बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में शिक्षकों का सहयोग करना और स्कूल परिसर के विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाना रहेगा।
विज्ञापन