{"_id":"6a3bbfd133ce82a0fa08dd6c","slug":"smc-election-of-bohliyo-school-nahan-news-c-177-1-nhn1001-181738-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अनिल शर्मा अध्यक्ष और शबनम उपाध्यक्ष चुने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अनिल शर्मा अध्यक्ष और शबनम उपाध्यक्ष चुने
विज्ञापन
बोहलियों स्कूल में नवगठित एसएमसी कार्यकारिणी। स्रोत स्कूल
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहलियों में स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहलियों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों और भारी संख्या में आए अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से अनिल शर्मा जी को एसएमसी का नया अध्यक्ष और शबनम को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पंचायत प्रधान तरुण, बीडीसी सदस्य दिनेश और वार्ड सदस्य साधू राम विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्कूल स्टाफ और अभिभावकों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।