फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   smc bangran election

Sirmour News: बांगरण स्कूल में एसएमडीसी का गठन, रीना देवी बनीं अध्यक्ष

Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
smc bangran election
-दो वर्ष के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से हुआ समिति का गठन
विज्ञापन

-विद्यालय विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मिलकर काम करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय बांगरण में शनिवार को आयोजित बैठक के दौरान स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में अभिभावकों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और विद्यालय स्टाफ की मौजूदगी में नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
इसमें रीना देवी को अध्यक्ष चुना गया। समिति में नसरीन, प्रीति, उषा देवी, मोहिनी, मनीष और मीनू को सदस्य बनाया गया। ग्राम पंचायत बांगरण की प्रधान गुरजीत कौर, मीनू धीमान पदेन सदस्य रहेंगी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौहान ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन आगामी दो वर्षों के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि समिति विद्यालय के सुचारु संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा सभी सदस्य विद्यालय हित में सक्रिय सहयोग देंगे।----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed