फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Smart meters are causing huge bills: Tarsem

स्मार्ट मीटर लगने से आ रहे भारी भरकम बिल : तरसेम

Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Smart meters are causing huge bills: Tarsem
पांवटा में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों को मुआवजा देने, सिंचाई योजनाओं को सुचारू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब इकाई की बैठक विश्राम गृह में हुई। इस दौरान स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया गया और किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। आपदा प्रभावित किसानों को सरकार से उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई। बैठक के बाद एसडीएम पांवटा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक तरसेम सिंह सग्गी, सह संयोजक गुरविंदर सिंह गोपी, गुलजार सिंह और मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह डडीवाला ने बताया कि मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। इसमें बांगरन में भूमि कटाव और घरों को हुए नुकसान के बारे में डीसी को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजने, जल शक्ति विभाग को बरसात में खराब हुई स्कीमों को शीघ्र ठीक करने, खरीद मंडी में धान फसल को ट्राली से उतारने और झरना लगाने के 7 रुपये लेबर शुल्क के विरोध जैसे विषय शामिल थे। किसानों ने सरकार से अपील की कि स्मार्ट मीटर न लगाया जाएं, क्योंकि इससे भारी भरकम बिल आ रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने कहा कि अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में हुई भारी बारिश के कारण गन्ने और धान की खड़ी फसल बुरी तरह प्रभावित होकर खराब हो गई है। किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर गुलजार सिंह, हरबंस सिंह, रणजीत कौर, सतिंदर कौर, सरवन सिंह, हरजीत सिंह, दारा सिंह, रमेश सैनी और सायरा बानो समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed