फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   six road block in sirmaur

जिले में छह सड़कें बंद; आवाजाही ठप, जनता परेशान

Sat, 31 Jul 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
six road block in sirmaur
सोलन-मिनस मार्ग पर चाढना के समीप सड़क धंसने से बंद हुआ यातायात। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। बारिश के बाद हो रहे भूस्खलन के चलते सिरमौर की सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को जिले में बारिश से लोक निर्माण विभाग की 30 सड़कें प्रभावित रहीं। इससे विभाग को 37.32 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। बारिश और भूस्खलन के चलते सुबह 30 मार्ग बंद हो गए थे, इनमें से 24 को बहाल कर दिया गया है। जबकि छह मार्ग अभी भी बंद हैं। लोक निर्माण विभाग युद्ध स्तर पर इन मार्गों को खोलने में जुटा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उपमंडल शिलाई में 20 सड़कें, उपमंडल संगड़ाह में छह और नाहन और राजगढ़ में दो-दो सड़कें भूस्खलन और बरसात के चलते प्रभावित हुईं। दोपहर तक विभाग ने प्रभावित हुए 24 मार्गों पर यातायात बहाल कर दिया। सबसे अधिक मार्ग शिलाई क्षेत्र में प्रभावित हुए हैं। इन मार्गों के बंद होने से विभाग को करीब 37.32 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं मार्ग बंद होने से लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोगों को पैदल अपने गंतव्यों तक जाना पड़ा। विशेष कर शिलाई क्षेत्र में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, राजधानी शिमला को जोड़ने वाले सोलन-मीनस मार्ग पर चाढ़ना के पास भूस्खलन से सड़क काफी तंग हो गई जिस पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही। शुक्रवार शाम करीब 9 बजे के बाद यह मार्ग करीब 12 घंटे बंद रहा। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी से सड़क के पिछले हिस्से में कटिंग कर मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। बारिश के चलते नौहराधार क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग बंद हो गए, जिससे लोगों को मुख्य फसलें बाजार तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। वहीं, कामकाजी लोग भी दिक्कतें झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने बताया कि शनिवार को सिरमौर जिले में 30 मार्ग बरसात के चलते प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 24 मार्गों को शाम तक यातायात के लिए खोल दिया गया था। शेष मार्गों को बहाल करने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि विभाग को करीब 37.32 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
.................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed