फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmour news, sirmour, sirmour

Sirmour News: स्कूलों में आज 19 साल तक छात्रों को खिलाई जाएगी पेट साफ करने की दवा

Thu, 08 Aug 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
sirmour news, sirmour, sirmour
नाहन में स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से आयोजित बैठक में मौजूद शिक्षक, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता
स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के शिक्षकों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने बैठक में लिया निर्णय
विज्ञापन

नाहन में स्वास्थ्य विभाग ने कृमि मुक्ति दिवस पर लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के तहत स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को पेट के कीड़ों से बचाने के लिए एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए क्षेत्र के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने को लेकर वीरवार को स्वास्थ्य खंड धगेड़ा ने नाहन में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बैठक की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मोनीषा अग्रवाल ने की। बैठक में 9 अगस्त को कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बीएमओ मोनीषा अग्रवाल ने कहा कि 9 अगस्त को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे इस दिन दवा खाने से छूट जाएंगे उनके लिए 16 अगस्त को मॉपअप राउंड चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब से यह कार्यक्रम चला है तब से मिट्टी में इस तरह के कीटाणुओं की संख्या काफी कम हो गई है और एनीमिया को रोकने में काफी हद तक सफलता पाई है। उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को यह दवा अवश्य खिलाएं और उन्हें एनीमिया से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एल्बेंडाजोल दवा खिलाने की दी जानकारी
डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बैठक में बच्चों को किस तरह एल्बेंडाजोल की गोली खिलानी है, इसकी भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दो साल तक के बच्चों को आधी और इससे ऊपर के बच्चों को पूरी एक गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आयु वर्ग के बच्चों में एनीमिया की कमी पाई जाती है, जिसका मुख्य कारण पेट में कीड़े होना माना जाता है। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह का कार्यक्रम चलाया गया है।

नाहन में स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से आयोजित बैठक में मौजूद शिक्षक, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता

नाहन में स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से आयोजित बैठक में मौजूद शिक्षक, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed