फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmou under cold wave

कड़ाके की ठंड, जिला शीत लहर की चपेट में

Wed, 20 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 20 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

दो दिनों से शहर से लेकर गांव तक समूचा जिला शीत लहर की चपेट में है। जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों हरिपुरधार और नौहराधार में सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यही हाल मैदानी इलाकों में है। यहां नाहन तथा पांवटा में दिन भर चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोगों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार को शीत लहर चलने से भारी ठंड रही। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से धूप की चमक फीकी पड़ी हुई है। जिसके कारण ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है।  नाहन से लगते ग्रामीण क्षेत्र कालाअंब में भी सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ने से ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


सेनवाला, मोगीनंद, आंबवाला, बनकला, रामाधौण, बनेठी, जमटा, पंजाहल, धगेड़ा, बिरला आदि क्षेत्रों में भी कई जगहों पर दिन में हवाओं के चलने से लोगों का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिला के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में सुबह सवेरे स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिपुरधार, नौहराधार, बोगधार, संगड़ाह आदि क्षेत्रों में सुबह शाम पाला भी पड़ रहा है। जिस कारण खेतों में खड़ी लहसुन की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। किसान रामभज, उदय कुमार, जगत सिंह, राम प्रकाश और बुदिया राम आदि ने बताया कि लहसुन पर कोरे का पानी जमा होने से इसकी पैदावार प्रभावित हो रही है। नजदीकी शिमला जिले में बीते दिन बर्फबारी होने से क्षेत्र में अब कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है।


कृषि विभाग के एडीओ संगड़ाह दूनी चंद के अनुसार यदि पाला गिरना नहीं रुकता है तो इससे नकदी फसलें प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि किसान सुबह शाम फसलों को निगरानी में रखकर इसकी देखभाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed