फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news vikas ki baat two crore rupees will spent on fruit and vegetable mandi in nohradhar

दो करोड़ से बनेगा फल एवं सब्जी मंडी नौहराधार का भवन

Sun, 09 Oct 2022 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news vikas ki baat two crore rupees will spent on  fruit and vegetable mandi in nohradhar
दिनेश चौहान। - फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। किसानों और बागवानों को अब अपनी उपज लेकर बाहरी मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा। नौहराधार में किसानों की सुविधा के लिए दो करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला फल एवं सब्जी मंडी भवन बन रहा है। राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से ठेकेदार को टेंडर जारी कर कार्य शुरू करवा दिया गया है। इस कार्य को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

तीन मंजिला भवन के धरातल पर किसान भवन और गोदाम बनाया जाएगा। पहली मंजिल पर कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय, शौचालय और अन्य कमरे होंगे। दूसरी मंजिल में दस दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस सब्जी मंडी के बन जाने से नौहराधार, देवना थनगा, घंडूरी, चाडना, देवामानल, पुन्नरधार, भवाई, शिवपुर, लनाचेता, शामरा, भुजोंड, सेरतंदूला, भुटली मानल, भराड़ी सहित करीब 22 पंचायतों के 20,000 से अधिक किसान और बागवान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि यहां के किसानों की आय का साधन कृषि है। किसान-बागवान नकदी फसलों टमाटर, शिमला मिर्च, लहसुन, अदरक के अलावा आड़ू, प्लम आदि का बड़े पैमाने पर उत्पादन करते हैं। अपनी उपज बेचने के लिए उन्हें सोलन, परवाणू और राज्य के बाहर की मंडियों में जाना पड़ रहा है।
यहां सब्जी मंडी बनने से बाहर के व्यवसायी यहां आकर किसानों की उपज को खरीदेंगे। इससे उन्हें जहां उचित दाम मिलेंगे, वहीं समय भी बचेगा। नौहराधार में सब्जी मंडी खोलने की मांग करीब डेढ़ दशक से की जा रही थी। सब्जी मंडी शुरू होने से किसानों-बागवानों की बड़ी समस्या का समाधान होगा।
कृषि विपणन बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता नवीन शर्मा ने बताया कि नौहराधार में दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला फल एवं सब्जी मंडी भवन बनेगा। जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
---
छह माह में कार्य पूरा करने का लक्ष्य : जय प्रकाश
ठेकेदार जयप्रकाश चौहान ने बताया कि भवन का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। छह माह में इसका निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
---
15 वर्षों की लंबित मांग होगी पूरी : राजेंद्र सिंह
नौहराधार पंचायत के प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों की 15 वर्षों से लंबित सब्जी मंडी खोलने की मांग पूरी हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री और बोर्ड के चेयरमैन का आभार व्यक्त किया है।
---
सोलन-परवाणू जाने से बचेंगे किसान : रविंद्र सिंह
आढ़ती रविंद्र सिंह ने बताया नौहराधार में सब्जी मंडी खुलने से बाहर से व्यापारी यहीं पर किसानों के उत्पाद खरीदेेंगे। उन्हें अब सोलन, परवाणू और बाहरी राज्यों की मंडियों में नहीं जाना पड़ेगा।

---
किसानों को नहीं मिलते थे उचित दाम : दिनेश
दिनेश चौहान ने बताया कि बाहर की मंडियों में किसानों को उनकी उपज के उचित दाम नहीं मिल पाते। साथ ही भारी भरकम किराया भी किसानों को वहन करना पड़ता है। नौहराधार में मंडी शुरू होने से किसानों-बागवानों को इस समस्या से निजात मिलेगी।

जय प्रकाश।

जय प्रकाश।- फोटो : NAHAN

राजेंद्र सिंह।

राजेंद्र सिंह।- फोटो : NAHAN

रविंद्र सिंह।

रविंद्र सिंह।- फोटो : NAHAN

नौहराधार में फल एवं सब्जी मंडी भवन निर्माण के लिए जमीन समतल करती जेसीबी मशीन। संवाद

नौहराधार में फल एवं सब्जी मंडी भवन निर्माण के लिए जमीन समतल करती जेसीबी मशीन। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed