फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news students facing problem due to shortage of teachers in fagu school

फागू स्कूल में आधा दर्जन प्रवक्ताओं के पद लंबे समय से रिक्त

Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news students facing problem due to shortage of teachers in fagu school
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू का भवन। संवाद - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश सरकार बच्चों को स्तरीय शिक्षा उनके घरद्वार पर देने के भले ही दावे करती है लेकिन वास्तविकता इसके कोसों दूर है। शिक्षा खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत भाणत के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागू में प्रवक्ताओं के आधा दर्जन पद रिक्त पड़े होने से विद्यालय के करीब 150 विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रवक्ता केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान), फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), राजनीतिक विज्ञान व आईटी (सूचना एवं प्रौद्योगिकी) और टीजीटी आर्ट्स के पद काफी समय से रिक्त पड़े होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पूर्व पंचायत प्रधान सुनील शर्मा और सुरेंद्र तोमर ने बताया कि स्कूल में इतने अहम विषयों के पद खाली होने से स्कूल में पढ़ने वाले करीब 150 विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सहायक और लिपिक के पद भी खाली हैं।
विज्ञापन

स्कूल में आईटी प्रवक्ता न होने से छात्र कंप्यूटर शिक्षा से भी वंचित है। विज्ञान विषयों के प्रवक्ता न होने से इच्छुक विद्यार्थी अन्य स्कूलों के लिए पलायन करने पर विवश हैं। यहां विज्ञान जैसे अहम विषय की पढ़ाई एकमात्र प्रवक्ता के सहारे चल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के बारे में जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारियों से बार-बार आग्रह करने के बावजूद समस्या यथावत बनी हुई है। लोगों ने शिक्षा विभाग व सरकार से मांग की है कि रिक्त पद शीघ्र भरे जाएं ताकि बच्चों को पढ़ाई करने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य कांता चौहान ने बताया कि खाली पदों की सूचना समय-समय पर उच्च अधिकारियों को दी जाती है। उन्होंने कहा कि स्कूल में करीब 150 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed